विश्व में कपास की खेती, शल्य चिकित्सा, लकड़ी की नाली, भूकम्प एवं जुते हुए खेतों के सर्वप्रथम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए थे?

कालीबंगा (हनुमानगढ़), विश्व में कपास की खेती, शल्य चिकित्सा, लकड़ी की नाली, भूकम्प एवं जुते हुए खेतों के सर्वप्रथम साक्ष्य कालीबंगा (हनुमानगढ़) से प्राप्त हुए थे.

१९२२ ई. में राखलदास बनर्जी एवं दयाराम साहनी के नेतृत्व में मोहन-जोदड़ो एवं हड़प्पा (अब पाकिस्तान में लरकाना जिले में स्थित) के उत्खनन द्वारा हड़प्पा या सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष मिले थे जिनसे ४५०० वर्ष पूर्व की प्राचीन सभ्यता का पता चला था। बाद में इस सभ्यता के लगभग १०० केन्द्रों का पता चला जिनमें राजस्थान का कालीबंगा क्षेत्र अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
मोहन-जोदड़ो व हड़प्पा के बाद हड़प्पा संस्कृति का कालीबंगा तीसरा बड़ा नगर सिद्ध हुआ है। जिसके एक टीले के उत्खनन द्वारा निम्नांकित अवशेष स्रोत के रूप में मिले हैं जिनकी विशेषताएँ भारतीय सभ्यता के विकास में उनका योगदान स्पष्ट करती हैं –

कालीबंगा से प्राप्त पुरातात्विक सामग्रियाँ:
ताँबे के औजार व मूर्तियाँ
अंकित मुहरें
ताँबे या मिट्टी की बनी मूर्तियाँ, पशु-पक्षी व मानव कृतियाँ
तोलने के बाट
बर्तन
आभूषण
नगर नियोजन
कृषि-कार्य संबंधी अवशेष
खिलौने
धर्म संबंधी अवशेष
दुर्ग (किला)

उपर्युक्त अवशेषों के स्रोतों के रूप में कालीबंगा व सिंधु-घाटी सभ्यता में अपना विशिष्ट स्थान है। कुछ पुरातत्वेत्ता तो सरस्वती तट पर बसे होने के कारण कालीबंगा सभ्यता को ‘सरस्वती घाटी सभ्यता’ कहना अधिक उपयुक्त समझते हैं क्योंकि यहाँ का मानव प्रागैतिहासिक काल में हड़प्पा सभ्यता से भी कई दृष्टि से उन्नत था। खेती करने का ज्ञान होना, दुर्ग बना कर सुरक्षा करना, यज्ञ करना आदि इसी उन्नत दशा के सूचक हैं। वस्तुत: कालीबंगा का प्रागैतिहासिक सभ्यता एवं संस्कृति के विकास में यथेष्ट योगदान रहा है।